
हनुमानगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का जन्मदिन इस बार सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा कीं और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी।
प्रदेश कोऑर्डिनेटर जावेद अली टाक और जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जंक्शन स्थित नवज्योति मुखबिर आश्रम पहुंचे, जहां विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा गया और उन्हें स्वादिष्ट भोजन करवाया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जामिया कादरिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मदरसे में पहुंचकर वहां पढ़ने वाले बच्चों के बीच भी कार्यक्रम आयोजित किया। यहां भी बच्चों के साथ केक काटा गया और उन्हें भोजन के साथ-साथ पाठ्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों को कॉपियां, किताबें और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, जिससे उनकी पढ़ाई में मदद मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कोडिनेटर जावेद अली टाक ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को सामाजिक सरोकार से जोड़ना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। इससे जरूरतमंद वर्ग के लोगों को सहयोग मिलता है और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खुशी बांटते हैं बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी कराते हैं।
जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को हर संभव सहायता मिल सके।
इस अवसर पर मोहन लाल इंदलिया, राम चन्द्र चौधरी, बंशी खन्ना, ख़ुशी अमलानी,मुफ़्ती अहमद ज़िया,जुबेर अली,भीषम कौशिक,ललित सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
