
श्रीगंगानगर| अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का प्रांतीय अभ्यास वर्ग श्रीगंगानगर मुख्यालय स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में प्रारंभ हुआ। ग्राहक पंचायत के प्रांतीय विधि प्रमुख एडवोकेट मुकेश गोदारा ने बताया कि अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक चर्चा होगी। भविष्य में संगठन विस्तार पर भी दो दिवसीय चर्चा होगी। प्रांतीय अभ्यास वर्ग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भगवती एवं प्रांतीय अध्यक्ष रमेश गौड़ ने शनिवार को प्रथम सत्र भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करने वाला संगठन है। अभ्यास वर्ग 26 अप्रैल को शाम तक चलेगा।
