
श्रीगंगानगर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया है। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
श्रीगंगानगर जिले में 44707 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे, जिनके लिए जिले 139 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।
बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ हो।
