
श्रीगंगानगर। जिले के नव नियुक्त एसपी हरिशंकर सोमवार शाम को शहर का निरक्षण करने के लिए पैदल गश्त पर निकले। एसपी पुलिसकर्मियों के साथ एसपी ऑफिस से निकलकर कोर्ट रोड, गोल बाजार, मटका चौक, दुर्गा मंदिर रोड, एच ब्लॉक, पी ब्लॉक होते हुए सुखाड़िया सर्कल पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत कीं।
इस दौरान एसपी हरिशंकर ने कहा- शहर को करीब से समझने के लिए आज पैदल गश्त पर निकला हूं। श्रीगंगानगर में कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला पुलिस पूरी तत्परता से काम करेगी। जहां भी जरूरत पड़ेगी, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गश्त के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, आरएसी के जवान, कालिका टीम के सदस्य और शहर के सभी थानों के थाना अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि पदभार संभालते ही एसपी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। अभी उन्हें जॉइन किए कुछ ही दिन हुए है और नशे व गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाईयों में तेजी आ गई है।
