
हनुमानगढ़। चैत्र नवरात्र समापन के उपलक्ष में टाउन जंक्शन रोड पर स्थित मां काली माता भद्रकाली मंदिर इच्छा पूर्ण में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे से पूर्व मंदिर पुजारी पंडित अनिल शर्मा द्वारा मां काली की विधिवत पूजा अर्चना व हवन यज्ञ करवाया गया। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान पूर्व पार्षद मनोज स्वामी, भारत शर्मा, रोहिताश शर्मा आदि द्वारा आहुतियां डाल शहर की सुख समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं को छोले पूरी एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपरिषद उपसभापति नगीना बाई, इंद्र मोहन निनानिया, पंकज शर्मा, यादवेंद्र शर्मा, नवनीत शर्मा, दुर्लभ शर्मा, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
