
हनुमानगढ़| श्रीकृष्ण गोसेवा सुंदरकांड मंडल की ओर से जंक्शन बाजार स्थित मुख्य बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्यम शिवम् महिला मंडल ने शिरकत की। सुंदरकांड मंडल के पास आने वाले चढ़ावा राशि को दुर्गा कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण गौसेवा आश्रम चिकित्सालय एवं नंदीशाला में दिया जाता है। इस मौके पर मगन लखोटिया, संजीव शर्मा, सुरेंद्र यादव, महेश शर्मा, अनुज शर्मा, राजीव अग्रवाल, राज तिवारी, मनीष कौशिक, शक्ति गर्ग, कमल शर्मा, लालचंद शर्मा, विकास शर्मा, मनोज शर्मा, निशु शर्मा, परमेश्वर लाल, गुलशन भारद्वाज मौजूद रहे।
