
हनुमानगढ़| महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति द्वारा बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में आयोजित महिला कौशल प्रशिक्षण एवं साइबर जागरूकता शिविर का समापन हुआ। छात्राओं ने सीखी गई आत्मरक्षा तकनीकों का मंच पर प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। बेटियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर रानी लक्ष्मीबाई की तरह साहस के साथ अत्याचार का सामना करना चाहिए। मुख्य वक्ता साइबर एक्सपर्ट वाहेगुरू सिंह ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एएसपी अरविंद बिश्नोई, कॉलेज डायरेक्टर तरुण विजय, देवेंद्र अग्रवाल, सुमन चावला, महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, प्रशिक्षक इन्द्रा देवी, वरिष्ठ सदस्य दर्शना अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुपमा विजय, सचिव मोनिका जिंदल, कोषाध्यक्ष रेखा बंसल, मंत्री वनिता सिंगला, सह संगठन मंत्री लीजा गोयल, सोनू अग्रवाल, स्नेह लता गोयल, आशा मित्तल मौजूद थे।
