
हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टाउन थाना की एसआई ज्योति के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान फतेहगढ़ रोड स्थित चक रोही 22 एचएमएच, रामसरा नारायण क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रामलाल (55) पुत्र साहबराम जाट निवासी वार्ड 7, फतेहगढ़ खिलेरीबास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 410 ग्राम छिलका चूरा (डोडा पोस्त) बरामद किया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई ज्योति, कांस्टेबल पवन कुमार, संजय कुमार, बलदेव सिंह एवं भीमसेन शामिल रहे। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की ओर से साक्ष्य व गोपनीय सूचना संकलन में अहम भूमिका निभाई गई।
