
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला प्रांगण में व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की मजबूती व व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों की सहमति से धर्मपाल जिंदल (डिम्पल जिंदल) को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में व्यापारियों ने एकजुटता बनाए रखने और मंडी के विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि व्यापार मंडल न केवल व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेगा, बल्कि मंडी में अनुशासन और समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मपाल जिंदल (डिम्पल जिंदल) ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने मंडी में स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में जगदीश राय अग्रवाल, रमेश कुमार सिंगला, प्यारे लाल बंसल, गोपाल चंद जिंदल, सोहन सिंह, अमृत लाल गुप्ता, हंसराज मोठसरा, इंद्राज गोदारा, लखवीर सिंह मान, रमेश जिंदल, भुवनेश कटारिया, कृष्ण कुमार, राधेश्याम गोयल, मनोहर लाल, कुलवीर सिंह, हेमराज बंसल, विपिन बंसल, डिप्टी स्वरूप बंसल, सतपाल सिंगला, तरुण कौशल, राजेंद्र सिंह जटाना, शिवराज सिंह, जयप्रकाश गोयल, चरणदास अग्रवाल, सुरेंद्र बंसल, राजेश गर्ग, राजकुमार गोयल, धर्मवीर मांझू, संदीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनुज सिहाग, नरपिंदर सिंह जोहल, सन्नी गिल, संदीप कुमार और दीक्षांत गोयल सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।
