


रेखा कँवर ने परफेक्ट 10 SGPA प्राप्त कर हासिल किया प्रथम स्थान
हनुमानगढ़। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन राजस्थान द्वारा घोषित डिप्लोमा परीक्षाओं के परिणामों में श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक, हनुमानगढ़ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम एक बार फिर रोशन किया है।
संस्थान के आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिप्लोमा की छात्राओं ने तृतीय सेमेस्टर में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। छात्रा रेखा कँवर ने परफेक्ट 10.0 SGPA प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊँचाई दी। वहीं अमरिन्दर कौर ने 9.76 SGPA तथा खुशबू ने 9.5 SGPA प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान के शैक्षणिक निदेशक आनन्द जैन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक में आधुनिक प्रयोगशालाओं, प्रोजेक्ट आधारित प्रशिक्षण और रचनात्मक शिक्षण पद्धति के माध्यम से छात्राओं को उद्योगोन्मुख तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है।
उन्होंने संस्थान की फैकल्टी टीम दिव्या शर्मा, प्रियंका, ज्योति, भादू वर्मा और गुरजोत के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से छात्राएँ लगातार उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर रही हैं।
नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ
संस्थान में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग (Council of Architecture द्वारा अनुमोदित) तथा कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (AICTE द्वारा अनुमोदित) डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। तकनीकी एवं रचनात्मक क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छुक छात्राओं को शीघ्र आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है, क्योंकि सीटें सीमित हैं।
श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक, हनुमानगढ़ वर्षों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा प्रदान कर रहा है।
