
हनुमानगढ़। निकट स्थित गांव नंदराम की ढाणी में आज पूर्वा प्रजापति कुम्हार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सोहनलाल हरखिया ने की। इस बैठक में समाज की संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई तथा पूर्वा प्रजापति कुम्हार समाज की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में अध्यक्ष सोहनलाल हरखिया ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां कीं। इसमें उपाध्यक्ष पद पर दुलीचंद जगरवाल (नंदराम की ढाणी), सचिव पद पर लालचंद कांबिया (चक ज्वाला सिंह वाला), सहसचिव पद पर त्रिलोक चंद एणिया (गुरुसर) तथा मीडिया प्रभारी के रूप में रामेश्वर लाल एणिया (कोहला) को नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों और उपस्थित सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश पिंगोरिया, ताराचंद पिंगोरिया, रामस्वरूप बघेला, सुरजाराम पिंगोरिया, रमताराम ऊटवालिया, डॉक्टर लक्ष्मण जगरवाल, मदनलाल हरखिया, गिरधारी लाल हरखिया, महेंद्र लिलोहिया, महेंद्र हरखिया, चेतराम एणिया, रामकुमार पिंगोरिया तथा कृष्ण लाल पिंगोरिया सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष सोहनलाल हरखिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
