
श्रीगंगानगर ।बस स्टैंड के सामने स्थित मिनी मायापुरी ऑटोमोबाइल मार्केट में बुधवार सुबह स्पेयर पार्ट्स की दो दुकानों में आग लग गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों दुकानों में रखा स्पेयर पार्ट्स, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दोनों दुकानें एक ही मालिक की हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दुकान मालिक श्यामसुंदर शर्मा ने बताया- सुबह करीब 6:30 बजे दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और दो गाड़िया पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि सुबह 6:32 बजे सूचना मिलने पर रवीन सिंह, तुषार, सीताराम, नरेश और दीपक राणा दमकल गाड़ी लेकर पहुंचे।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।
श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि दोनों दुकानों में रखा सारा स्टॉक, टूल्स और फर्नीचर जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार रुपए का नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
