
हनुमानगढ़। जंक्शन व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अध्यक्ष धर्मपाल जिंदल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी वर्ष 2026-27 के लिए कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चयन पर सहमति व्यक्त की।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अमृतलाल गुप्ता को उपाध्यक्ष, डिप्टी स्वरूप बंसल को सचिव, कमल गोयल को कोषाध्यक्ष तथा अनुज सिहाग को उपसचिव नियुक्त किया गया। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया और उनसे व्यापारियों के हितों में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश कुमार सिंगला, जगदीश अग्रवाल, लखवीर सिंह मान, प्यारेलाल बंसल, गोपालचंद जिंदल, इन्द्राज गोदारा, कुलवीर सिंह, रमेश जिंदल, रमेश कुमार, मनोहरलाल, विपिन कुमार बंसल, भुवनेश कटारिया, तरुण कौशल, सुरेन्द्र बंसल, जयप्रकाश गोयल एवं राजकुमार गोयल को शामिल किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष धर्मपाल जिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापारी वर्ग की आवाज को और मजबूती से उठाया जा सकेगा।
बैठक में व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिसमें बाजार व्यवस्था, सुविधाओं के विकास और व्यापारियों की सुरक्षा जैसे विषय शामिल रहे। अंत में सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
