
हनुमानगढ़। नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में एक भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल, शिक्षण सहायक सामग्री एवं रचनात्मक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित सभी लोग काफी प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की निदेशक डॉ. पायल गुंबर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें वैज्ञानिक सोच अपनाने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वहीं, संस्थान के सचिव डॉ. भीष्म कौशिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विशेष शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदर्शनी के सफल आयोजन में महाविद्यालय के आचार्यगण विपिन कुमार,मनीष पाण्डेय, नारायण दास पटेल, भारत शर्मा, ममता तिवारी, विभा शर्मा, पंकज बिश्नोई एवं पूजा देवी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान कर उनके प्रोजेक्ट्स को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
