
श्रीगंगानगर| राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एडीईओ दिनेश कुमार से मिला। प्रतिनिधियों ने वर्ष 2008 भर्ती शिक्षकों की एसीपी में आ रही दिक्कतों, पुराने व नए स्थायीकरण, एमडीएम राशि के भुगतान और अन्य लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग रखी। अधिकारियों ने प्रकरणों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री आकाशदीप बिश्नोई, ब्लॉक अध्यक्ष पलविंदर सिंह, जगदीश लोहिया, सुमित्रा बिश्नोई, शशि कटारिया, प्रेम चन्दोरा, अमृतपाल सिंह, रमनदीप शर्मा, गौरी शंकर और मीनू मल्होत्रा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
