
हनुमानगढ़। के चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी ने इंदिरा गांधी फीडर पर हरियाणा में बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आरडी 520 और आरडी 554 पर पहुंचकर कार्य की प्रगति देखी। इस दौरान मौजूद अभियंताओं से कार्य की प्रगति जाती और तय अवधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी ने बताया कि 1960 के दशक में फीडर पर ब्रिज बने थे।
उस दौरान ट्रेफिक कम था। उसी के अनुरूप ब्रिज बने थे। अब मियाद पूरी होने के कारण ये डैमेज हो चुके हैं। इस कारण हादसे का भी डर रहता था। नए ब्रिज की चौड़ाई भी ज्यादा होगी। इससे आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा। चीफ इंजीनियर ने बताया कि काम की मॉनिटरिंग के लिए एक्सईएन, एईएन और जेईएन की ड्यूटी लगाई गई। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन सुनील काजला भी मौजूद रहे।
