
हनुमानगढ़| भाजपा नेता प्रियंका मेघवाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी से मिलकर हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले के किसानों और मंडी व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना में आ रही परेशानी और गेहूं की एमएसपी खरीद व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।
बातचीत के दौरान अवगत करवाया गया कि वर्तमान में किसानों को समय पर लाभ नहीं मिल पाने की स्थिति बन रही है, जिसे सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने जरूरी हैं। प्रियंका मेघवाल ने हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले की मंडियों के व्यापारी व किसान संगठनों की ओर से भी अपनी मांगें केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखीं। इसमें फसल बीमा क्लेम प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने तथा गेहूं खरीद व्यवस्था को ओर अधिक किसान हितैषी बनाने का आग्रह किया। इसके साथ ही गेहूं खरीद में लागू स्लॉट बुकिंग प्रणाली में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
