
हनुमानगढ़। एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंक्शन थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 191.36 ग्राम अफीम बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार (48) पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, गली नम्बर 2, टाउन हाल मकान नम्बर 6, चक ज्वालासिंहवाला के कब्जे से 191.36 ग्राम अफीम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
