
हनुमानगढ़। टाउन स्थित व्यापार मंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज बैसाखी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन एपेक्स महिला क्लब एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं के साथ-साथ महिला क्लब की सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एपेक्स महिला क्लब की सरक्षक व पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेनू सोंधी रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बैद एवं सचिव श्रीमती पूजा जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके पश्चात छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।महाविद्यालय की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य, कैटवॉक एवं विभिन्न नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही एपेक्स महिला क्लब की सदस्यों ने भी कैटवॉक व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले ग्रुपों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एपेक्स महिला क्लब की सदस्याएं सुनीता वर्मा, साक्षी जैन, वर्षा करमचंदानी, चहल करमचंदानी, मंजू खदरिया, सुजाता हिसारिया, निशा गोयल,प्रेरणा पाहुजा एन एसएस प्रभारी अंनु मुंजल सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। साथ ही व्यापार मंडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संजू गाड़ियां, वीएम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल किरण राठौड़ एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में एपेक्स महिला क्लब की सचिव पूजा जैन के साथ साक्षी बैद एवं चहल करमचंदानी रहीं, जिन्होंने अपने विवेक से विजेताओं का चयन किया इस मौके पर क्लब की सरक्षक व अध्यक्ष ने बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व किसानों की पकी हुई फसल और मेहनत की खुशी का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम गोड़ ने एपेक्स महिला क्लब का आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
